मां की सहेली के पुत्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

जोधपुर, शहर के बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली पंद्रह साल की किशोरी से दुष्कर्म हुआ। पीडि़ता की मां ने उस बारे में बासनी थाने में केस दर्ज करवाया है। पीडि़त बच्ची का पुलिस ने आज मेडिकल करवाया। पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया गया है।

बासनी पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि पाल क्षेत्र में उसका अपनी सहेली के यहां पर आना जाना था। इस बीच उसकी पुत्री को सहेली का पुत्र घर से एक किलोमीटर आगे एक आशियाना पर लेकर गया। जहां पर दुष्कर्म किया। घटना को लेकर पीडि़ता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इस पर पीडि़ता की मां शुकवार रात को बासनी पहुंची और केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने आज पीडि़ता का मेडिकल करवाया है। इस बारे में थानाधिकारी पाना चौधरी की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढें – मौसमी तंत्र में बदलाव से मारवाड़ में बारिश का दौर शुरू

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts