Doordrishti News Logo

बेटे को जन्म देकर मां लेबर रूम से फरार,नामजद केस दर्ज

जोधपुर,बेटे को जन्म देकर मां लेबर रूम से फरार,नामजद केस दर्ज।शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में एक महिला ने बेटे को जन्म देने के बाद फरार हो गई। इस बारे में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला बिहार की रहने वाली है और तलाश की जा रही है। पुलिस की तरफ से जांच जारी है। मथुरादास माथुर अस्पताल की स्त्री एवं प्रसुति विभाग की सह आचार्य डॉक्टर विमला चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – आयुर्वेद विवि में रिसर्च बोर्ड की मीटिंग सम्पन्न

रिपोर्ट में बताया कि 3 नवंबर की रात को एक महिला बिहार के पटना करवा की रहने वाली पूजा कुमार पत्नी प्रमोद प्रसाद को परिजन ने प्रसव के लिए भर्ती करवाया था। तडक़े उसने एक बेटे को जन्म दिया था। मगर उसने अपने बेटे को लेबर रूम के पोस्ट नेटल वार्ड में छोडक़र चली गई। बाद में इसका पता लगाने का काफी प्रयास किया गया और अस्पताल में भी तलाश करवाई गई। उसके नहीं मिलने पर अब शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: