Doordrishti News Logo

सिटीबस की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत

जोधपुर, शहर के ओलंपिक तिराहा के समीप सिटी बस चालक की लापरवाही से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। उसे पहले घायलावस्था में एमडीएमएच भर्ती कराया गया था। मगर वह चल बसा। मृतक  के भाई की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज करवाया गया है। सरदारपुरा थाने के हैडकांस्टेबल गणेशलाल ने बताया कि भोपालगढ़ के देवातड़ा निवासी शिवलाल पुत्र रामदीन वाल्मिकी ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसका भाई 54 साल का मीसाराम अपनी मोपेड से ओलंपिक तिराहा के पास से निकल रहा था। तब एक सिटी बस के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपा। अज्ञात सिटीबस चालक की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026