जोधपुर, शहर की सूरसागर पुलिस ने रविवार को मोबाइल लूट के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 5 मार्च को गिरजेश की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया कि कायलाना चौराहा से राजाराम सर्कल की तरफ साइकिल से गिरजेश आ रहा था। तभी राजाराम सर्किल से थोड़ा पहले किसी परिचित का गिरजेश के पास फोन आया, तो वो फोन पर बात करने लगा। इतने में तीन जने बाइक लेकर उसके पास आए और झपट्टा मारते हुए मोबाइल छीन भाग निकले। मामले में पुलिस ने कागा कॉलेानी रामबाग क्षेत्र में रहने वाले हेमंत पुत्र संतोष कुमार, महेश पुत्र जगदीश व आयुष पुत्र किशन कुमार को बापर्दा गिरफ्तार किया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

