जोधपुर,सेंट्रल जेल में निषिद्ध सामग्री का मिलना जारी है। लगातार पुलिस और जेल प्रशासन की तरफ से की जा रही कार्रवाई के बावजूद मोबाइल आदि सामान मिल रहा है। गुरूवार की रात को फिर से जोधपुर जेल में मोबाइल मिले है। इस पर रातानाडा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि गुरूवार की रात को जेल का संतरी प्रहरा दे रहा था। तब पिछवाड़े से किसी शख्स ने दो मोबाइल, चार्जर आदि फेंक दिए। बाद में संतरी का पता लगने पर उसने जेल प्रशासन को सूचना दी। मोबाइलों व चार्जर को जब्त कर लिया गया है। जेल प्रशासन की तरफ से अब इसमें केस दर्ज करवाया गया है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

