Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के उम्मेद अस्पताल के गेट संख्या 3 के सामने एक व्यक्ति घायलावस्था में मिला था। जिसकी बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक की शुक्रवार को भी पहचान नहीं हो पाई। वह 14 मार्च को मिला था और 24 मार्च को उसकी मौत हुई थी। प्रतापनगर पुलिस इसके वारिसान की पिछले बीस दिनों से तलाश कर रही है। शव को एमडीएमएच की मोर्चरी में रखा हुआ है।

थानाधिकारी ने बताया कि गत 14 मार्च को उम्मेद अस्पताल के गेट संख्या 3 के सामने एक व्यक्ति घायलावस्था में मिला था। जिस पर एबुलेंस 108 की मदद से उसे एमडीएमएच में भर्ती करवाया गया। 24 को उसकी मौत हो गई। मृतक के उम्र करीबन 40 साल है। दाहिने हाथ की हथेली के पीछे ओम, कलाई पर सीएम एवं बाएं हाथ पर कोबरा का चित्र गुदवा रखा है। गले में मौळी है और सिर के आधे बाल नहीं है। बाल काले होने के साथ शरीर भी मध्यम दर्जें का है। रंग सांवला है। इसके वारिसान का शुक्रवार को भी पता नहीं चला है।

Related posts: