Doordrishti News Logo

फालना से कार किराया कर सवार हुए बदमाश,जोधपुर में पिस्टल दिखाकर लूटा

  • कार के साथ नगदी,दो मोबाइल फोन ले गए बदमाश
  • फुटेज से पुलिस कर रही तलाश

जोधपुर,फालना से कार किराया कर सवार हुए बदमाश,जोधपुर में पिस्टल दिखाकर लूटा। शहर के निकट नांदड़ा कलां गांव पाली जिले के एक व्यक्ति और उसके साले के पुत्र को पिस्टल दिखाकर दो शख्स कार,मोबाइल और नगदी लूट कर ले गए। बदमाशों ने फालना में कार को किराया किया और यहां पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। पीडि़त ने इस बारे में बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया है।

पूरी कहानी यहां पढ़िए- मुल्जिम को पकड़ने के लिए चलानी पड़ी गोली

बनाड़ पुलिस ने बताया कि पाली जिले के फालना स्थित खुडाला का रहने वाला रमेश सरगरा पुत्र फूलाराम अपने साले के पुत्र के साथ कारटैक्सी चलाता है। मंगलवार की अलसुबह यह लोग फालना से अपनी स्वीफ्ट कार लेकर निकले थे। तब फालना में ही दो लोगों ने उनसे कार को किराया किया और जोधपुर लेकर चलने को कहा। इस पर उन्हें कार में बैठा लिया गया। रमेश सरगरा और उसका साले का पुत्र यहां मंडोर जाने वाले रास्ते पर निकले,मगर उसे पहले नांदड़ाकलां गांव की सरहद में पहुंचने पर दोनों बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और उन्हें डराधमका कर कार को लूटने के साथ दो मोबाइल और नगदी ले गए। जोधपुर में यह घटना मंगलवार की अलसुबह चार और पांच बजे के बीच हुई। पुलिस को जब तक सूचना मिलती लुटेरे भाग चुके थे। पुलिस ने पीडि़त के बताए अनुसार हुलिया के आधार पर तलाश आरंभ करने के साथ सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू किया है। मामले की जांच एएस आई परसाराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026