आधी रात को खाना खिलाने से मना करने पर बदमाशों ने होटल में मचाया उत्पात
जोधपुर,आधी रात को खाना खिलाने से मना करने पर बदमाशों ने होटल में मचाया उत्पात। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रामदेव मंदिर डालीबाई मंदिर के पास में आधी रात को होटल संचालक ने कुछ बदमाशों को खाना खिलाने से इंकार किया तो उन लोगों ने होटल पर जमकर उत्पात मचाया। होटल का फर्नीचर और सामान तोडफ़ोड़ दिया। होटल स्टाफ से भी मारपीट की। पीडि़त ने इस बारे में चौहाबो थाने में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – चुनाव तैयारियों के संबंध में संभागीय आयुक्त ने ली बैठक
लोहावट के कुशलावा हाल रामदेव मंदिर डालीबाई मंदिर के पास में रहने वाले लक्ष्मण चौधरी पुत्र पाबूराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 8 अक्टूबर की रात 12 बजे कुछ बाइक पर आठ दस लोग आए। होटल का स्टाफ आराम कर रहा था तब बदमाशों ने खाना खिलाने की बात की। खाना खिलाने से मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में चले गए। फिर रात सवा एक बजे 10-12 बदमाश लौटे और होटल में आकर जमकर उत्पात मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर डाली। होटल स्टाफ से बुरी तरह मारपीट कर फर्नीचर और सामान को नुकसान पहुंचाया। आरोपियों में एक व्यक्ति की पहचान राजू देवासी के रूप में की गई है। पीडि़त की रिपोर्ट पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस जांच कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

