जेवर चमकाने के बहाने बदमाश सोने के आभूषण लेकर फरार
सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान एवं तलाश
जोधपुर,शहर के शास्त्रीनगर जी सेक्टर में एक महिला के साथ ठगी हो गई। बाइक सवार दो युवक जेवर चमकाने के बहाने महिला के दो तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह ने बताया कि पाल रोड स्थित अरिहंत नगर निवासी राजेंद्र मोदी पुत्र जौहरीमल मोदी की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी पत्नी अपने पीहर जी सेक्टर शास्त्रीनगर में आई हुई है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2 व 4 जून को जोधपुर आएंगे
बुधवार को दिन में गली में बर्तन जेवर चमकाने वाले दो युवक बाइक पर आवाज लगाते राउण्ड लगा रहे थे। तब उसकी पत्नी ने युवकों को बुलाया और पहले घर के पीतल के बर्तन को साफ करवाया। फिर चांदी के पायजेब साफ करवाई। युवकों ने सोने के जेवर चमकाने की बात की तो परिवादी की पत्नी ने अपने दो तोला सोने के छोटे मोटे आइटम दे दिए। बाद युवक किसी तरह नजर बचाकर जेवर लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज बाइक के नंबर से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। चेहरों की भी पहचान की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

