Doordrishti News Logo

लाखों का अनाज जलकर राख में बदला, रूपए बचा लिए गए

जोधपुर, निकटवर्ती बालेसर तहसील में ग्राम पंचायत रायमलवाड़ा के कड़वासरों की ढाणी में आग लगने से रहवासी झोपड़ा जलकर राख हो गया। आगू से घरेलू सामान सहित अनाज आदि जलने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। आग में 6 क्विंटल जीरा, 7 क्विंटल गेहूं और 5 क्विंटल बाजरा जल गया। वहीं, झोपड़े में रखे 26 हजार रुपए बचा लिए।

जानकारी के अनुसार ईश्वर राम पुत्र भोमा राम जाट कड़वासरों की ढाणी रायमलवाड़ा के रहवासी झोपड़े में अचानक आग लग गई। आग से झोपड़े में रखा 6 क्विंटल जीरे की बोरियों, 7 क्विंटल गेहूं तथा 5 क्विंटल बाजरी की बोरियां पूरी तरह जल गई। ग्रामीण किसान पूनाराम, श्रवण राम, गंगा सिंह, जोग सिंह, प्रताप राम, भंवर सिंह सोलंकी, नारायण राम, प्रेम सिंह आदि ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन झोपड़े में रखा घरेलू सामान और लाखों रुपयों का अनाज पूरी तरह जल गया।

रूपए बचा लिए गए

झोपड़े में आग लगने के समय पर्स में रखे नकद 26 हजार रुपए बचा लिए गए। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि बाबूराम जांदू और पटवरी किशनाराम विश्नोई को फोन पर आग सूचना दी। प्रशासन ने मौका मुआयना करने के बाद सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026