पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज सुबह से-कलेक्टर

जोधपुर,पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज सुबह से-कलेक्टर।जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि आज शाम छह बजे से प्रत्याशियों की रैलियां और माइक प्रचार थम गए। अब प्रत्याशी साइलेेंट मोड़ पर डोर टू डोर प्रचार कर पाएंगे। 26 को जोधपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है। इसके लिए लिए पोलिंग पार्टियों की रवाना गुरुवार की सुबह से होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर जिले में कुल 27 लाख 74 हजार 264 मतदाता पंजीकृत

उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टोरेज सेंटर पॉलिटेक्निक कॉलेज,गर्ल्स कॉलेज में की जाएगी। वहीं से पोलिंग पार्टियों की रवाना होगी। 2566 बूथ एवं 98 सहायक बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पोलिंग पार्टी जाती हैं। एक पोलिंग पार्टी में चार लोग होते हैं। जाब्ता भी उस हिसाब से भेजा जाता है।

निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह से मतदान दलों की दो शिफ्टों में रवानगी की जाएगी। कल सुबह नौ बजे तक दूरदराज के लिए पोलिंग पार्टी को रवाना किया जाएगा। दूसरी पार्टी को भी सुबह तक रवाना किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews