Doordrishti News Logo

साइकिल लेकर निकली बालिका लापता, मोबाइल भी बंद

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में डीपीएस चौराहे क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बच्ची साइकिल चलाने के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर परिवार वालों की चिंता बढ गई और फिर पुलिस को सूचित किया। इधर पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पास मोबाइल था लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा है।

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में एक स्थान पर वह कंधे पर बैग लटकाए साइकिल चलाती नजर आई। दूसरे फुटेज में वह रेलवे स्टेशन के पास बस उतरते दिखी। इसके बाद आगे वह नजर नहीं आई। बच्ची के पिता तब से रेलवे स्टेशन पर बच्ची की तलाश कर रहे हैं। डीसीपी वंदिता राणा ने बच्ची की तलाश को लेकर कई टीमें लगाई है।

सुबह निकली अपार्टमेंट से

शहर के डीपीएस चौराहे के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली कक्षा सात में पढ़ रही 12 वर्षीय बच्ची आज सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकली। घर पर सिर्फ साइकिल चलाने का कहकर निकली थी। हालांकि उसे स्कूल नहीं जाना था लेकिन वह साइकिल चलाने का कह कर घर से निकल गई। दो तीन घंटे बीत जाने पर परिजन परेशान हो गए। पूरे क्षेत्र में बच्ची को अपने स्तर पर ढूंढा। नहीं मिलने पर आखिर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, दो जगह नजर आई

पुलिस ने सूचना पर तुरंत शहर के कैमरे खंगालने शुरु किए। सीसीटीवी फुटेज में एक जगह पर कंधे पर बैग लटकाए वह साइकिल चलाती नजर भी आई। उसके बाद रेलवे स्टेशन के पास एक सिटी बस से उतरते हुए उसे देखा गया है, लेकिन उसके बाद वह सीसीटीवी में कहीं नजर नहीं आई है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी सातवीं कक्षा की छात्रा है। घर में भी कोई ऐसी बात नहीं हुई जिससे बिना बताए घर से साइकिल लेकर निकल जाए।

पुलिस की टीमें लगाई

पुलिस उपायुक्त पश्चिम वंदिता राणा ने बच्ची की तलाश को लेकर कई टीमें लगाई हैं। इसके अलावा अभय कमांड सेंटर में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026