Doordrishti News Logo

बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस का पाली मारवाड़ स्टेशन पर ठहराव

जोधपुर,रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का पाली मारवाड़ स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 22965,बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन जो 31मार्च से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पाली मारवाड़ स्टेशन पर 14.46 बजे आगमन एवं 14.48 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22966,भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जो 1अप्रैल से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह पाली मारवाड़ स्टेशन पर 19.47 बजे आगमन एवं 19.49 बजे प्रस्थान करेगी।ट्रेन का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढाया भी जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ट्रेफिक ब्लाॅक के कारण रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर-बैंगलुरू एक्सप्रेस का सांगली स्टेशन पर ठहराव

जोधपुर-बैगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस एवं उदयपुर सिटी-मैसूरू-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस का सांगली स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 16534, बैंगलूरू-जोधपुर एक्सप्रेस जो 9 अप्रैल से बैंगलूरू से प्रस्थान करेगी वह सांगली स्टेशन पर 13.07 बजे आगमन एवं 13.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16533,जोधपुर-बैंगलूरू एक्सप्रेस जो 12 अप्रैल से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह सांगली स्टेशन पर 6.57 बजे आगमन एवं 7.00 बजे प्रस्थान करेगी। इज ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढाया भी जा सकता है।

बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार

अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 09037/ 09038, बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से 2 से 30 जून तक एवं बाड़मेर से 3 जून से 1जुलाई तक विस्तार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस का भटकल स्टेशन पर ठहराव

भगत की कोठी-कामाख्या ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ मण्डल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर- जफराबाद रेलखण्डों पर स्थित रूदौली-बड़ागॉव-देेवराकोट-सोहावल स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इन्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 15623, भगत की कोठी- कामाख्या ट्रेन जो 4 अप्रैल को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ- सुल्तानपुर-वाराणसी होकर संचालित होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026