एमजीएच के मेडिकल ज्युरिट डॉक्टर से मारपीट,50 हजार छीने
होटल में खाना खाने गए,संचालक और स्टाफ ने की मारपीट
जोधपुर,शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक होटल के संचालक और स्टाफ ने महात्मा गांधी अस्पताल के मेडिकल ज्युरिट डॉक्टर संदीप कुमार और अन्य के साथ मारपीट की और जेब से 50 हजार रुपए छीन लिए। डॉक्टर ने राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना का कारण फिलहाल पुलिस नहीं बता पाई। जांच की जा रही है। घटना रविवार की रात को हुई थी।
ये भी पढ़ें- आपसी रंजिश के चलते युवक के पेट में चाकू घोंपा,अस्पताल में भर्ती
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: सीकर के नीमका थाना हाल एमजीएच मेडिकल ज्यूरिट डॉक्टर संदीप कुमार देवात पुत्र रामस्वरूप जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे अपने दो तीन साथियों संग चोखा के समीप होLPफटल फिलोस पर खाना खाने गए थे। जहां पर कुछ बोलचाल हुई थी। बाद में वे साथियों संग होटल के रास्ते पर खड़े थे तब होटल संचालक वासुदेव,करणसिंह एवं स्टाफ आदि ने मिलकर मारपीट की। जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने कहा कि झगड़े की वजह क्या रही इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। संभवत: बिल को लेकर कहासुनी हो सकती है। होटल संचालक व स्टाफ से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- https://doordrishtinews.com/stolen-camels-roaming-in-the-fields-and-took-them-to-barmer/rs-thapa/
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

