Doordrishti News Logo

मंडोर में मेगा विधिक चेतना शिविर तथा डोर स्टेप काउंसलिंग

जोधपुर,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर तथा जिला प्रशासन जोधपुर के समन्वय से रविवार को पंचायत समिति, मंडोर, जोधपुर में मेगा विधिक चेतना शिविर/विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 फरवरी को आयोजित होने वाली वर्ष 2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए डोर स्टेप प्रि-काउंसलिंग का भी आयोजन किया गया।

शिविर में ग्राम पंचायत मण्डोर में आने वाले सभी ग्राम वासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए जिला प्रशासन तथा अन्य विभागों की योजनाओं यथा तार बंदी योजना, ड्रीप सिंचाई योजना, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन उज्जवला योजना, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वित किया गया।

ये भी पढ़ें- जोरशोर से चलाया जा रहा है भाजपा का नवमतदाता अभियान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के मध्य विधिक जागरूकता पैदा करना,उन्हें सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का तुरन्त लाभ प्रदान करवाया जाना है।

शिविर में जिला प्रशासन द्वारा पात्र व्यक्तियों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराने के लिए संबंधित विभाग के काउंटर लगाए गए साथ ही इस शिविर के आयोजन में जिला प्रशासन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू ने बताया कि 11 फरवरी को वर्ष 2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है तथा इसी बारे में आमजन को लोक अदालत के द्वारा अपने प्रकरणों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से शीघ्र एवं सुलभ निस्तारण करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नालसा एवं रालसा
द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें- पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी, जोधपुर उत्तर नीरज मिश्रा ने आमजन को संबोधित करते हुए वर्ष 2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरणों को आपसी समझाईश एवं राजीनामें के माध्यम से शीघ्र एवं सुलभ निस्तारण करने के बारे में बताया व केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए प्री-काउंसलिंग न्यायाधिकारी मोहिताश सिंह पंवार,ग्राम न्यायालय मंडोर सदस्य केसी शर्मा,पैनल अधिवक्ता तथा कपिल अरोड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा करवाई गई। उक्त कार्यक्रम में मोहिताश सिंह पंवार, न्यायाधिकारी,ग्राम न्यायालय मंडोर ने आमजन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों की जानकारी प्रदान की एवं उन प्रकरणों को आपसी समझाईश एवं राजीनामे के माध्यम से शीघ्र एवं सुलभ निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी,मंडोर सोहन लाल सोनेल, खंड विकास अधिकारी केरू गिरधारी राम,उपतहसीलदार,डांगियावास प्रभुराम चौधरी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर, महिला एवं बाल अधिकारिता विकास विभाग,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग,चिकित्सा विभाग जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता/पीएलवी एवं नजदीकी गांवों के सरपंच तथा पंचायत समिति मंडोर के कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026