Doordrishti News Logo

बोरवेल में गिरा 9 साल का बालक 640 फीट पर फंसा

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बोरवेल में गिरा 9 साल का बालक 640 फीट पर फंसा। फलोदी जिले के लोहावट पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौसर के अंतर्गत पूनियों की ढाणी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 9 वर्षीय एक बालक भोमाराम खेत में स्थित बोरवेल में गिर गया।

हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बालक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पांचाराम भील के खेत में नलकूप खराब हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए मौके पर बोरिंग मशीन आई हुई थी। पिता मशीन के पास काम कर रहे थे और उनका नौ वर्षीय पुत्र भोमाराम भी उनके आसपास ही मौजूद था। इसी दौरान अचानक भोमाराम बोरवेल में गिर गया।

जयपुर-बाड़मेर का एक लाख रुपए का इनामी स्वरूपराम को जोधपुर में पकड़ा

बताया जा रहा है कि बोरवेल की गहराई करीब 1050 फीट है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। इसके बाद मतोड़ा पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बचाव दल ने बालक की स्थिति का पता लगाने के लिए कैमरे की मदद से जांच की। जांच के दौरान बालक के मूवमेंट करने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 640 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है।

बोरवेल में फंसे बालक तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए मशक्कत की जा रही है। प्रशासन और बचाव दल की मौजूदगी में उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और सभी बालक के सकुशल बाहर निकलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Related posts:

जयपुर-बाड़मेर का एक लाख रुपए का इनामी स्वरूपराम को जोधपुर में पकड़ा

October 16, 2026

विपक्ष की जिम्मेदारी -संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा

October 16, 2026

नेहरू गार्डन में कल होगा CPR प्रशिक्षण

October 16, 2026

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026