Doordrishti News Logo

नेहरू गार्डन में आज होगा CPR प्रशिक्षण

विश्व एनेस्थीसिया दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नेहरू गार्डन में आज होगा CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम। विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर इंडियन सोसाइटी ऑफएनेस्थीसियो लॉजिस्ट्स (ISA),जोधपुर शाखा की ओर से कल 16 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे नेहरू गार्डन में जन-जागरूकता एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

कार्यक्रम का उद्देश्य हृदय गति और सांस रुकने जैसी आपात स्थिति में आमजन को जीवनरक्षक सहायता के प्रति जागरूक करना है। CPR के माध्यम से प्रशिक्षित व्यक्ति अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज की जान बचाने में मदद कर सकता है।

एनेस्थीसियोलॉजिस्ट ऑपरेशन थिएटर के साथ ट्रॉमा,आपातकालीन चिकित्सा,गंभीर मरीजों की देखभाल और दर्द प्रबंधन में अहम भूमिका निभाते हैं। इस आयोजन से लोगों को CPR प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।