शातिर चोर गिरफ्तार 7 बाइक बरामद
अन्य वारदातों को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर चोर गिरफ्तार 7 बाइक बरामद। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन मामले थाने में दर्ज हैं। वहीं पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
बोरवेल में गिरा 9 साल का बालक 640 फीट पर फंसा
थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान जांच में पुलिस ने सेखाला शरेगढ़ निवासी नरपत पुत्र जगदीश नाम के युवक को पकड़ा। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसने कई जगहों पर बाइक चोरी की वारदातें की हैं। उसकी निशानदेही पर 7 चोरी की बाइक बरामद की गईं। फिलहाल पुलिस चोरी की अन्य वारदातों को लेकर चोर से पूछताछ कर रही है।
