Doordrishti News Logo

जोरशोर से चलाया जा रहा है भाजपा का नवमतदाता अभियान

जोधपुर शहर में करीब 50 हजार से अधिक नये मतदाता प्रथम बार करेंगे मतदान

जोधपुर, प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा वोटरों का पंजीयन-सम्पर्क कर उनसे संवाद कर रही है और उन्हें पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इस श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नव-मतदाता अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस साल के अन्त में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें जोधपुर शहर में करीब 50 हजार से अधिक नवमतदाता प्रथम बार मतदान करेंगे। ऐसे में उसका अमूल्य मत व समर्थन के लिये भारतीय जनता पार्टी नव मतदाता अभियान के तहत युवा मतदाताओं को जोर-शोर के साथ पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है।

bjps-new-voter-campaign-is-being-run-vigorously

ये भी पढ़ें- मतदाता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

इस अभियान के जरिये भाजपा घर-घर जाकर नव मतदाताओं से सम्पर्क साध रही है और उनसे संवाद कर मतदान करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पार्टी विचारधारा से जोड़ने का काम कर रही है। प्रदेश में तकरीबन 70 लाख से ज्यादा युवा हैं, इनमें से करीब 20 लाख वो युवा हैं जो पहली बार मतदाता बने हैं। भाजपा नव मतदाता अभियान के जरिये युवाओं को उनसे ही जुड़े मुद्दों से रिझाने के साथ पार्टी की विचार धारा से जोड़ने का कार्य कर ही है।

इस अभियान के तहत भाजपा ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए राज्य सरकार की नाकामी,बेरोजगारी, भर्तियां नहीं होने, पेपर लीक, युवाओं को निजी क्षेत्र में कार्य के लिए माहौल नहीं मिलने,अपराध सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रही है। मोदी सरकार के युवाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों के पत्रक देकर उन्हें जागरूक कर रही है।

खाण्डाफलसा मण्डल में नवमतदाता अभियान जालोरी गेट के अन्दर दूध का चैहटा पर आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा,मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी, जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ते हुए दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष गौरव जैन, धनराज बोराणा,मधुमती बोड़ा,गीता भाटी,मनीष पुरोहित,कविता कृष्ण मूर्ति,शुभम हंस, मंगल परिहार,निलेश सोनी, सुरेंद्र सर्राफ,सुनील बोड़ा, दीपक जोशी,प्रवीण,राजेश भाटी, पियूष सोनी मौजूद थे।

सूरसागर मण्डल में नवमतदाता अभियान नायों का बड़ व्यास पार्क के पास रखा गया जिसमें जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक विजय व्यास,अजय जोशी,मीना सांखला,शिवदत्त व्यास, पंकज भाटी,सूरज राकांवत,कमल सोनी,राजकुमारी दवे,मोनिका व्यास, अंजू जोशी,संगीता बोहरा,मुरली ओझा,गौराँग सोनी मौजुद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026