लम्पी पीड़ित गोवंश को औषधीय लड्डू बनाकर खिलाया,जख्मों पर लगाया मलहम
जोधपुर,लम्पी बीमारी से वर्तमान में गोवंश की हालत गंभीर है। प्रदेश भर में जगह-जगह पीड़ित गाय विचरण करते हुए देखी जा सकती है। ऐसे में गत 2 दिनों से टाइगर्स स्वयंसेवी संस्था के सदस्य गायों को इस वायरस से बचाने के लिए औषधीय लड्डू बनाकर खिला रहे हैं। टाईगर्स के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठौड़ जंजीला ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा गोवंश के लिए शनिवार रात्रि में 700 से ज्यादा लड्डू तैयार किए और रविवार सुबह यह लड्डू सड़कों पर घूम रही गोवंश को खिलाये। कुसुम सेन तथा दीपक जगत्यानी की अध्यक्षता में यह लड्डू कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार शाम तैयार किए गए लड्डूओं को पिकअप में रखकर सांगरिया फांटा से बड़ली भेरूजी क्षेत्र के लिए रवाना हुए और रास्ते में पीड़ित गोवंश को खिलाये गये तथा जख्मी गोवंश को मलहम लगाया गया।
इस अवसर पर जिला सचिव घनश्याम वैष्णव,मनजीत सिंह,तेज सिंह,अक्षय प्रजापत,अजीत शर्मा,चाँद कँवर भाटी,नरेन्द्र सिँह सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

