Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के कुड़ी और डांगियावास पुलिस थाना क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों में  सेंध लगाकर वहां से नगदी और परचूनी सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीडि़तों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि ओसियां थानान्तर्गत हनुमान सागर गिंगाला निवासी रामेश्वरलाल पुत्र सुखराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 20 जनवरी की रात्रि को पाली रोड पर स्थित उसकी बालाजी किराणा स्टोर के ताले अज्ञात चोरों ने तोड़ दिए। नकबजनों ने गल्ले में रखी करीब 52 हजार रूपये की नकदी, शो केस में रखे बॉडी स्प्रे की शीशियां, केसर की डिब्बियां और अन्य सामान चुराकर ले गए। इसी तरह डांगियावास पुलिस ने बताया कि गणपतराम पुत्र घेवरराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गांव में ही स्थित उसकी दुकान के गल्ले में रखी करीब 2750 रूपये की नकदी और कागजात चुराकर ले गए।

Related posts:

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026