जोधपुर, कोरोना के संक्रमण काल में सामाजिक सरोकार निभाते हुए नगर निगम उत्तर महापौर और सभी पार्षदों ने अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और इस को लेकर राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों की भी आवश्यकता पड़ रही है। राज्य सरकार 18 वर्ष से लेकर 44 के युवाओं को निशुल्क वैक्सीनेशन लगाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहर के भामाशाह, जनप्रतिनिधियों को आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपील के बाद नगर निगम उत्तर के सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। इस विलय के बाद 3 लाख 16 हजार 250 रुपए का अंशदान मुख्यमंत्री सहायता कोष में कर दिया गया है। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि नगर निगम उत्तर के कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों ने इस पुनीत कार्य में अपनी सहमति जताई है, इसके लिए सभी पार्षदों का भी आभार व्यक्त करती हूं।
ये भी पढ़े :- शिविर में युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान
Related posts:

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज

विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा

गुरुद्वारों में हुए विशेष आयोजन

सोलर प्लांट में लूट के तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे

