जोधपुर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के रक्तदान महाअभियान के तहत गुरुवार को विहिप के नंदनवन प्रखंड द्वारा हाउसिंग बोर्ड के दशनाम भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रमुख हिमांशु चांडक ने बताया कि बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक विक्रम परिहार, महंत मुकेश गिरी व अमित सोनी ने भारत माता की पूजा कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। विहिप जिला मंत्री रमेश झामनानी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान किया व कोरोना से रिकवर लोगों ने प्लाज़्मा के लिए भी अपना नाम व ब्लड ग्रुप लिखवाया ताकि जरूरत के समय प्लाज़्मा उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर विहिप के भवानी सोनी, दिव्यांश शर्मा, अलंकार जोशी, अंकित पुरोहित, नरेंद्र झूमर, पंकज सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। क्षेत्रीय पार्षद महेश परिहार, सुमन सेन, बीजेपी नेता ललित पारवानी, गुलाब सुखनानी ने रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया।
ये भी पढ़े :- आसाराम को झटका, जोधपुर एम्स में ही जारी रहेगा इलाज
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

