Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट में लूट के तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लांट में लूट के तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे। करवड़ थाना क्षेत्र में एक सोलर प्लांट में लूट करने के गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। चोरी या लूट के बाद माल को अलग अलग जगहों पर कबाड़ी को बेच देते थे।

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि खारी खुर्द स्थित सोलर प्लांट में रात के समय फाटक तोडक़र घुसने,सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट करने और सामान लूटने के मामले में जांच चल रही है। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। जिनमें से तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर है। जबकि अन्य को जेल भिजवाया गया है।

इनमें से मुख्य आरोपी राजूसिंह है।जिसने अन्य आरोपियों को लालच देकर अपने साथ वारदात में शामिल करवाया था। इस मामले में जयसिंह और जितेंद्र सिंह ने सोलर प्लांट की रेकी की थी। जिस पर उन्हें भी पकड़ा गया। इधर पुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया कि मुख्य आरोपी राजूसिंह का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस के अनुसार 13- 14 जून को तडक़े करीब 2 से 4 बजे के बीच रात्रि करीब 3 बजे खारी गांव की देवतों की ढाणी स्थित जैक्सन ग्रीन सोलर प्लांट के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड अचलारामड्यूटी पर तैनात थे।

डेढ़ करोड़ से संवरेगा मेड़ता रोड बाईपास स्टेशन

दो बिना नंबर प्लेट की सफेद महिंद्रा पिकअप गाडिय़ों में कपड़ों से चेहरा ढांपे करीब 10 से 12 लोग पहुंचे और सीधे फाटक में टक्कर मारकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने केबिन में बैठे अचलाराम का फोन फेंक दिया और सरिये व लाठियों से मारपीट की। उन्हें घसीटकर पिकअप में डाला गया और तांबे के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद बदमाश स्टोर की तरफ ले गए,जहां तैनात दूसरे सुरक्षा गार्ड बाबूसिंह निवासी भवाद के साथ भी मारपीट की गई और उनका फोन तोड़ दिया गया। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि किसी को फोन किया तो जान से मार देंगे। इसके बाद वे स्टोर से सामान पिकअप में लादकर फरार हो गए।

अब तक ये हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले भुरजगढ़ फलसूंड जिला जैसलमेर निवासी महावीर सिंह उर्फ एमडी पुत्र स्वर्गीय देरावर सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने 21 नवंबर को बख्तावर सिंह की ढाणी कुई इंदा बालेसर निवासी राजू सिंह पुत्र गोपाल सिंह, राजपूतों का बास सेतरावा शेरगढ़ निवासी विक्रम सिंह पुत्र हरिसिंह और भार्गव कॉलोनी तिंवरी पुलिस थाना मथानिया निवासी रावल सिंह उर्फ राहुल पुत्र जगदीश की गिरफ्तार किया।

इसके बाद 23 नवंबर को भवाद,पुलिस थाना करवड़ निवासी जयसिंह पुत्र धुलसिंह,जितेंद्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह और तिबानिया पुलिस थाना मंडली,जिला बालोतरा निवासी राधेश्याम पुत्र द्वारकादास वैष्णव को गिरफ्तार किया।