Doordrishti News Logo

प्रसुता की सड़क पर डिलीवरी, अस्पताल की लापरवाही आई सामने

जोधपुर,शहर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले केरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सोमवार रात सडक़ पर ही प्रसूता की डिलीवरी हो गई। सडक़ पर काफी खून बह गया। परिजनों का आरोप है कि महिला को हॉस्पिटल में एडमिट नहीं किया गया।परिजन ने बताया कि महिला को डिलीवरी के लिए केरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए तो डॉक्टर ने खून की कमी बताते हुए जोधपुर शहर के जिला हॉस्पिटल ले जाने को कहा। परिजनों ने महिला मरीज की हालत का हवाला देकर डॉक्टर से एडमिट करने के लिए कहा। आरोप है कि डॉक्टर महिला को रैफर करने पर अड़े रहे और जोधपुर जिला हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया। महिला को लेकर परिजन जैसे ही स्वास्थ्य केंद्र से बाहर एंबुलेंस की तरफ जाने लगे उसी दौरान डिलीवरी हो गई।

यह भी पढ़ें-पत्रकारों को रेल यात्रा में रियायत बहाल करने की मांग

जच्चा-बच्चा स्वस्थ
फिलहाल प्रसूता और नवजात बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। दोनों स्वास्थ्य केंद्र में ही एडमिट हैं। जानकारी के अनुसार महिला को सोमवार रात डिलीवरी केस में परिजन झंवर से केरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सुरेश ने बताया महिला को डिलीवरी के लिए यहां लाया गया उस समय पहले से डिलीवरी के लिए 2 केस आए हुए थे। उस दौरान उसे थोड़ी देर के लिए रुकने का बोला गया था। जांच के दौरान महिला का हीमोग्लोबिन लेवल 5 ग्राम से भी कम था जो हाई रिस्क डिलीवरी में आता है। इसलिए उमेद हॉस्पिटल में रेफर करने के लिए बोला गया था। इसी दरमियान महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मंगलवार सुबह के समय पीडियाट्रिक डॉक्टर ने भी बच्चे की जांच की। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के लिए मना करने जैसी कोई बात नहीं थी।

न्यूज़ एप यहां क्लिक कर इंस्टाल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

FBNC 2-सप्ताह ओब्ज़र्वेर्शिप ट्रेनिंग का समापन

March 21, 2026

एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फिजिसिस्ट्स ऑफ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

March 21, 2026

भारतीय परंपरा और संस्कृति के संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक-राज्यपाल

March 21, 2026

आयुर्वेद की वैश्विक पहचान बढ़ाने में युवा चिकित्सकों की भूमिका अहम-राज्यपाल

March 21, 2026

अवैध गैस भंडारण किए जाने पर अब केस दर्ज

March 21, 2026

सिंथेटिक एमडी ड्रग और अफीम का दूध बरामद,दो गिरफ्तार

March 21, 2026

बीएसएफ मेंं आरक्षक-जीडी पद पर फर्जी तरीके पर पाई नियुक्ति

March 21, 2026

महिला के जीएएसटी पोर्टल का दुरूपयोग कर 40-50 करोड़ का गबन,केस दर्ज

March 21, 2026

विवाद के चलते मारपीट कर घर के कांच तोड़ फोड़े,50 हजार छीनने का आरोप

March 21, 2026