वैन में लगी भीषण आग, जलकर नष्ट

जोधपुर, शहर के एयरफोर्स इलाके में रविवार की देर शाम एक कार में आग लग गई। कार में लगी आग से वह जलकर नष्ट हो गई। शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से एक गाड़ी पहुंची और आग को काबू किया। तब तक कार काफी जल चुकी थी। इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

वैन में लगी भीषण आग, जलकर नष्ट

सीएफओ जयसिंह चौहान ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि एयरफोर्स रोड झुग्गी झोपड़ी के समीप एक वैन में आग लगी है। इसमें सामान लादा हुआ था। आग संभवत: कार में शार्ट सर्किट से लगी होगी। सूचना पर शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आधे में आग पर काबू कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: