Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दम घुटने से दो की हालत बिगड़ी

  • घटना स्थल पर मची अफरा तफरी
  • दमकलों के कई फेरों के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गली नंबर 8 की एक हैण्डी क्राफ्ट फैक्ट्री में सोमवार रात भीषण आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। मगर बताया गया कि दो तीन लोगों का धुंए से दम घुटने पर वे अस्वस्थ हो गए। जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर फायरस्टेशन की गाडिय़ों के साथ एयरफोर्स की दमकल को भी मौके पर बुलाया गया। देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। बासनी, नागौरी गेट,शास्त्रीनगर से पहुंची दमकलों ने कई फेेरे किए। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंचे।

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दम घुटने से दो की हालत बिगड़ी

दमकल सूत्रों ने बताया कि बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गली नंबर आठ एम्स अस्पताल के सामने की नोबल आर्ट एंड क्राफ्ट में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर बासनी फायर स्टेशन से एक गाड़ी को वहां भेजा गया। मगर आग की तीव्रता ज्यादा होने पर नागौरी गेट, शास्त्री नगर से भी दमकलों को रवाना किया गया। सीएफओ जयसिंह चौहान के साथ दमकलकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की तीव्रता बढ़ती जा रही थी। तब सेना की दमकल को भी बुलाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी आदि भी वहां पहुंचे। फैक्ट्री मेें लगी आग से एक बारगी वहां अफरातफरी मच गयी। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में भीषण आग और धुंए से घुटन होने पर दो तीन लोग दम घुटने पर बेहोश से हो गए। मगर बाद में उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। एसीपी राठौड़ ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास चल रहे हैं। आग लगने का आरंभिक कारण पता नहीं चला है। दमकल सूत्रों ने भी फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: