गत्ता और हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गत्ता और हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

  • गत्ता फैक्ट्री से फैली आग ने हैण्डीक्राफ्ट फक्ट्री को लिया चपेट में
  • सात दमकलों ने पाया काबू

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सांगरिया के पास में अमरावती नगर में रविवार की रात को एक गत्ता फैक्ट्री में लगी आग के बाद आग एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में फैल गई। हादसे में कोई हताहत नही हुआ है। दमकल की सात गाडिय़ों ने कई फेेरों के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हवा के गति से आग पास की हैण्डीक्राफ्ट में संभवत: पहुंच गई। आग की जानकारी मिलते ही दमकलों के साथ पुलिस भी वहां पहुंची।

चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि बासनी औद्योगिक क्षेत्र के सांगरिया स्थित अमरावती नगर की एक गत्ता फैक्ट्री में आग लगी। एक अन्य हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भी आग लग गई। दोनों पास पास बनी हैं। आग की सूचना पर बासनी, शास्त्रीनगर एवं बोरानाडा से दमलकलों को रवाना किया गया। गत्ता फैक्ट्री में रह रहकर आग लगती रही। आग की जानकारी पर एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एसीपी राठौड़ ने बताया कि आग संभवत: पहले गत्ता फैक्ट्री में लगी होगी। जहां से यह फैल कर हैण्डीक्राफ्ट तक पहुंच गई। आग से कोई हताहत नही हुआ है। आग को काबू कर लिया गया है। आग संभवत: गत्ता फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी थी। आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts