मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय की MMUET(UG)-2026 प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को

  • 5 शहरों में 2 पारियों में होगी CBT
  • बीएससी नर्सिंग,बी.फार्मेसी, बीपीटी समेत कई कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा
  • आधे घंटे पहले बंद होंगे गेट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय की MMUET(UG)-2026 प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को। मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय (MMU), जोधपुर से सम्बन्धित महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों के स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 03 जुलाई 2026 को 2 पारियों में आयोजित की जाएगी।

5 शहरों में होगा आयोजन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा MMUET (UG)-2026 का आयोजन जोधपुर,जयपुर,बीकानेर, अजमेर व उदयपुर शहरों में स्थित निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर ‘कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)’के माध्यम से किया जाएगा।

ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में IIT जोधपुर निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

परीक्षा का समय
प्रथम पारी: प्रातः 09:00 से 11:00 बजे तक
द्वितीय पारी: दोपहर 01:30 से 03:30 बजे तक। परीक्षा प्रारम्भ होने से आधे घण्टे पूर्व गेट बंद कर दिए जाएंगे। यानी प्रथम पारी में 08:30 बजे एवं द्वितीय पारी में दोपहर 01:00 बजे गेट बंद हो जाएगा।

इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बीएससी नर्सिंग,बी.फार्मेसी, डी.फार्मेसी एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों बीपीटी, बीएमआरआईटी,बीएम एलएस एवं बी.ऑप्टोमेट्री में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

21 मई से 14 जून तक भरे गए थे फॉर्म
मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी करके ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से 14 जून 2026 तक आमंत्रित किये गये थे।

कुलगुरु की शुभकामनाएं
डॉ.एमके आसेरी,कुलगुरु, मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय,जोधपुर ने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचकर शांत मन के साथ प्रश्न पत्र हल करने की सलाह देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।