विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
जोधपुर,विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान। भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र रामेश्वर नगर में गुरुवार को एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके पीहर पक्ष पाली में सूचना दी गई। पीहर पक्ष की उपस्थिति में आज उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शादी को चार साल हुए थे। बताया गया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और उपचार भी चल रहा था।
यह भी पढ़ें – कार शो रूम से गाड़ी चुराने वाले दो वाहन चोरों को पकड़ा
भगत की कोठी पुलिस थाने के एएसआई हड़वंत सिंह ने बताया कि रामेश्वर नगर की रहने वाली 26 साल की हर्षिता पत्नी प्रवीण परिहार ने गुरुवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। पति शाम को आया तो घटना का पता लगा। उसकी शादी को चार साल हुए थे। मृतका पीहर पाली के नाणाबेड़ा गांव में है। ससुराल आबू में है। पीहर पक्ष की तरफ से कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुुपुर्द कर दिया गया। मृतका के कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने से फिलहाल इंकार किया है। पति सरकारी सेवारत है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

