मोहन कंवर को श्रद्धांजलि देने देशभर से आए कई नेता

केन्द्रीय मंत्री पाण्डे, प्रहलाद पटेल, सांसद महंत बालकनाथ,किरोड़ी लाल मीणा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिले

जोधपुर,भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री,भाजपा व कांग्रेस के नेता मंगलवार को जोधपुर पहुंचे और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निवास जाकर उनकी माता मोहन कंवर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत से मिलकर संवेदना जताई। आज भी दिल्ली,बिहार, उत्तरप्रदेश हरियाणा,पंजाब एवं राजस्थान के जयपुर,उदयपुर,सिरोही जालोर सहित विभिन्न जिलों एवं जोधपुर संसदीय क्षेत्र से लोग मंत्री शेखावत से मिलने उनके निवास पहुंचे। भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष व वर्तमान में केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डे, केन्द्रीय पर्यटन एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, अलवर के सांसद महंत बालकनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी सहित अनेक भाजपा नेता सुबह 11 बजे दिल्ली से एक साथ जोधपुर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं कांग्रेस के अनेक नेता विधायक मंत्री शेखावत की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

मोहन कंवर को श्रद्धांजलि देने देशभर से आए कई नेता

राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, हमीरपुर बुंदेलखण्ड के सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कैलाश मेघवाल,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व चौमू विधायक रामलाल शर्मा, मुंडावर अलवर के विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी,पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, मावली विधायक शिव सिंह चौहान, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, मकराना विधायक रूपाराम, पूर्व मंत्री अजीत सिंह किलक,राष्ट्रवादी सेना के करण सिंह खाचरियावास,भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश सरीन, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम अग्रावाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि नैयर, हरियाणा भिवानी की भाजपा अध्यक्ष बबीता तंवर, तारानगर के रतन सिंह राठौड़,बांसवाडा के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राव, शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह,ओसियां पूर्व विधायक भैराराम सियोल,पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो.महेन्द्र राठौड,पूर्व विधायक छोटू सिंह, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक व पूर्व सांसद हरीश मीणा,जेडीए आयुक्त कमर चौधरी,आईएएस अधिकारी दुर्गेश बिस्सा,उदयपुर कृषि विवि के कुलपति प्रो.नरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग केन्द्रीय मंत्री के निवास पहुंचे और शोक संवेदना जताई। ईसीएचएस ओआईसी कर्नल मदन सिंह जोधा, छोटी खाटू के इन्द्र सिंह राठौड़,जैसलमेर जिला प्रमुख प्रताप सिंह, दिलीप सिंह मामडोली सहित जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, महापोर वनिता सेठ भी शोक सभा में शामिल हुए।

अनेक समाजों के प्रतिनिधि पहुंचे

मोहन कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रीराजपूत सभा के प्रताप सिंह राणावत, बलवीर सिंह महामंत्री, धीरसिंह संगठन मंत्री, लोकेन्द्र सिंह लोटवाडा, मोहन सिंह बगड़ सह मंत्री, जोगेन्द्र सिंह सांवराद व अजयपाल सिंह पचकोटिया सहित सभा के अनेक प्रतिनिधि पहुंचे। सभी केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिले और शोक संवेदना प्रकट की। अग्रवाल पंचायत जोधपुर के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता,सचिव अनिल अग्रवाल,संयुक्त सचिव घनश्याम अग्रवाल पंचायत के अनेक पदाधिकारी, बनेड़ा के गोपाल सिंह, ब्राह्मण स्वर्णकार सभा अध्यक्ष रामस्वरुप कट्टा, सचिव नंदलाल लाडनवाल,  उपाध्यक्ष प्रदीप कट्टा, संगठन सचिव संजय कट्टा, भाजपा नेता शिव कुमार सोनी,पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर जसमतिया,पूर्व सचिव यशंवत राज जसमतिया, जवरीलाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश लाडनवाल, सचिव गंगश्याम हैडाऊ,महिला मंडल अध्यक्ष दीपमाला जसमतिया, कोषाध्यक्ष नम्रता के साथ समाजसेवी रतनलाल लाडनवाल, चन्दशेखर कट्टा, कमल कांत,जितेन्दर लाडनवाल, सर्व हितकारी ट्रस्ट सचिव दिनेश चितरौडा उपस्थित हुए।

अनेक कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचे सचिन पायलट

युवा कांग्रेस नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश के अनेक कांग्रेस नेताओं के साथ केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शेखावत और उनके पिता से बातचीत की। सचिन पायलट क़रीब आधा घंटा रुके। इस दौरान हेमाराम चौधरी पूर्व मंत्री, राजेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री, दीपेन्द्र सिह शेखावत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मुकेश भाकर विधायक रामनिवास गावड़ीया विधायक, वीरेन्द्र सिंह चौधरी दातारामगढ विधायक, धमेन्द्र काला भूमि विकास बैंक चेयरमैन नरपत पन्नु , महेन्द्र खोजा,भीमराज भाटी पूर्व विधायक, सोहन गुर्जर, चुन्नीलाल चाड़वास अध्यक्ष पाली, महेन्द्रसिह खेड़ी प्रदेश सचिव, करणसिह उचियारड़ा, विमला गुर्जर पूर्व पार्षद, दिव्या कुड़ीया जिला परिषद सदस्य, राजेन्द्र गुर्जर, पप्पाराम खिलेरी, कांग्रेस नेता बलदेव गौरा, राम निवास ग्वाला, अधिवक्ता आनन्द पुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews