Doordrishti News Logo

धर्म परिवर्तन मामले में 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

  • चार साल में 200 लोगों का धर्म बदलवाया
  • हाईकोर्ट ने कहा यह एक संगठित सिंडिकेट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धर्म परिवर्तन मामले में 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज। उदयपुर के ऋषभदेव में हुए कथित जबरन धर्म परिवर्तन केस के 14 आरोपियों को राजस्थान हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार 14 आरोपियों की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है।

गलत खाते में नेफ्ट राशि भेजने पर बैंक भी जिम्मेदार

जस्टिस सुनील बेनीवाल ने मामले की गंभीरता और सबूतों को देखते हुए कहा कि आरोपी एक संगठित सिंडिकेट की तरह काम कर रहे थे।यह पूरा मामला जून 2026 का है, जब उदयपुर के ऋषभदेव इलाके में 5,6 और 7 जून को एक धार्मिक शिविर (कैम्प) आयोजित किया गया था। पुलिस और शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कैम्प की आड़ में स्थानीय लोगों को डरा-धमकाकर और लालच देकर जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अमित कुमार छत्तीसगढ़ से उदयपुर आया था और वह पंजाब के अंकुर नरूला नाम के व्यक्ति के लगातार संपर्क में था। आरोपी हरीश के बारे में पुलिस ने बताया कि वह पिछले चार सालों में करीब 150-200 लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।

आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक धार्मिक किताबें और सामग्री भी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने 6 जून 2026 को उदयपुर के ऋषभदेव थाने में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसी दिन 6 जून को 12 आरोपियों हरीश,अमित कुमार,पलाश,आशीष, भेरूलाल,बाबूलाल, शंकरलाल,राकेश,अनिल कलसुआ,नारायण, दिनेश और पलाश को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद जांच आगे बढ़ी और 14 जून को प्रभुलाल और सोहनलाल को भी न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। इन सभी पर राजस्थान धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम 2025 की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। कोर्ट ने फिलहाल सभी 14 आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं,जिससे उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। हालांकि, कोर्ट ने आरोपियों को यह छूट दी है कि पुलिस द्वारा कोर्ट में चार्जशीट (चालान) पेश करने के बाद वे दोबारा जमानत के लिए नई अर्जी लगा सकते हैं।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026