Doordrishti News Logo

माहेश्वरी राष्ट्रीय खेल महोत्सव-2022 के पोस्टर का किया विमोचन

जोधपुर, 23 से 25 दिसंबर को जोधपुर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन का राष्ट्रीय खेल महोत्सव – AIMS 2022 के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने किया। शेखावत को इस कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया गया।

माहेश्वरी युवा राष्ट्रीय खेल मंत्री अर्पित धूत ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के सानिध्य में पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आयोजन में राष्ट्रीय स्तर खेल महोत्सव का आयोजन 23-24-25 दिसंबर 2022 को जोधपुर में होने जा रहा है जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से लगभग 15000 युवा माहेश्वरी बंधु भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- किशोरी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पॉक्सो में केस दर्ज

राष्ट्रीय खेल महोत्सव के संयोजक जीतु गांधी ने बताया की इस खेल महोत्सव मे कुल 9 प्रतियोगिता करवाइ जायेगी जिनका आयोजन अलग-अलग खेल मैदानो में करवाया जाएगा।

इस अवसर पर युवा संगठन से दिनेश राठी, डॉ जुगल किशोर झँवर,पवन लड्ढ़ा,अनिल धूत, राजेंद्र सोनी, राहुल मेहता,दिनेश राठी खुड़ियाला, दीपक मंत्री, हरीश गांधी, सुरेंद्र जाजू , तुषार माहेश्वरी, हरीश गांधी और अभिषेक मानधना की उपस्थिति रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: