Doordrishti News Logo

बनाया हनी ट्रेप का शिकार,वीडियो बनाकर मांगी एक करोड़ की फिरौती

  • मारपीट कर छोड़ा
  • युवती सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

जोधपुर,बनाया हनी ट्रेप का शिकार, वीडियो बनाकर मांगी एक करोड़ की फिरौती। शहर के महामंदिर हलके में एक निजी स्कूल संचालक को हनी ट्रेप केस में फंसाकर एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला महामंदिर थाने में दर्ज हुआ है। युवती सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करवायी गई है। पुलिस मामले में गहन तफ्तीश कर रही है। एक दो लोगों को पुलिस ने राउण्डअप किया है जिनसे पूछताछ चल रही है।

यह भी पढ़ें – दो बाइक आमने सामने टकराई,एक की मौत

महामंदिर पुलिस के अनुसार निजी स्कूल का संचालक गुरुवार की रात को एक शादी समारोह में गया था। जहां पर किसी युवती ने कॉल कर बुलाया और बाद में संचालक वहां मिलने के लिए पहुंचा। युवती के साथ जाने पर उसे उस स्थान पर ले जाया गया। जहां मारपीट की गई और वीडियो भी बना दिया गया। बताया गया कि उसे कार में डालकर ले जाया गया और मारपीट करने के साथ वीडियो के बदले में एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। उसे रात भर नहीं छोड़ा गया। इस वीच वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। मगर वह शुक्रवार की सुबह आठ बजे लौट आया और महामंदिर थाने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया है। फिरौती मांगे जाने के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की गई है। युवती और तीन अन्य युवकों के बारे में मामला दर्ज कराया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026