मथानिया और सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई चोरी
- दो सूने मकानों में चोरों ने लगाई सैंध
- चार के अन्य तोड़े ताले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मथानिया और सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई चोरी। सूने और बंद पड़े मकानों की टोह लेकर शातिर नकबजन सोना चांदी और नगदी पर हाथ साफ करने लगे हैं। निकटवर्ती मथानिया में एक मकान में चोरी हुई तो चार अन्य के ताले तोड़े गए है। सरदारपुरा आठवीं ई रोड पर भी एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। पड़ौसी की सूचना पर वापिस पहुंचे।
मथानिया थानाधिकारी कैलाशी ने बताया कि तिंवरी स्थित तेजसिंह नगर में रहने वाले सद्दाम हुसैन पुत्र युनुस का परिवार बाहर ही रहता है। उसका घर काफी समय से बंद और सूना पड़ा है। 18 जून को सूचना मिली कि मकान में चोरी हो गई है। अज्ञात चोर घर के ताले तोडक़र वहां से डेढ़ तोला के लगभग सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण आदि ले गए है।
थानाधिकारी कैलाशी के अनुसार क्षेत्र में ही चार अन्य घरों में भी चोरों द्वारा ताले तोड़े गए है, मगर वहां चोरी नहीं हो पाई। घटना को लेकर अग्रिम जांच की जा रही है। कुछ चोरों की पहचान की गई है,जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ट्रेन में बारातियों को सीट नहीं मिली तो दूल्हे ने निकाली तलवार
दूसरी तरफ सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 8वीं ई रोड सेंट एंड्रूज हॉल के पीछे रहने वाले वैभव शर्मा पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इनके अनुसार उनका परिवार 15 जून को जोधपुर से बाहर घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन पर गया हुआ था।
17 को पड़ौसी ने घर के ताले टूटने की जानकारी दी। इस पर वे वापिस यहां पहुंचे। घर में सामान अस्तव्यस्त मिलने के साथ वहां से चोरों ने दो तीन तोला सोना, चांदी की तीन चार पायलों की जोडिय़ां और पांच हजार की नगदी चोरी कर ले गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
