गर्भसंस्कार सर्टिफिकेट कोर्स के ब्रोशर का विमोचन

  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय में
  • 8 जुलाई से शुरू होगा सेमी ऑनलाइन प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गर्भसंस्कार सर्टिफिकेट कोर्स के ब्रोशर का विमोचन। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के स्नातकोत्तर स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग द्वारा आयोजित ‘गर्भसंस्कार’ विषयक सेमी-ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के ब्रोशर का विमोचन कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल ने किया।

 इसे भी पढ़ें – एक साल में बदली चम्पावत प्रशासन की तस्वीर

गर्भसंस्कार:भारतीय ज्ञान परंपरा का वैज्ञानिक पक्ष
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. शुक्ल ने कहा कि गर्भसंस्कार भारतीय ज्ञान परंपरा का एक महत्वपूर्ण एवं वैज्ञानिक पक्ष है। यह गर्भावस्था के दौरान माता एवं गर्भस्थ शिशु के शारीरिक, मानसिक,भावनात्मक एवं बौद्धिक विकास के समग्र संवर्धन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपयोगिता और बढ़ जाती है।

8 से 25 जुलाई तक चलेगा कोर्स
विभागाध्यक्ष एवं कोर्स समन्वयक प्रोफेसर ए.नीलिमा ने बताया कि यह सेमी-ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स 8 जुलाई से 25 जुलाई 2026तक आयोजित होगा। इसमें 12 दिन ऑनलाइन तथा 3 दिन ऑफलाइन प्रत्यक्ष प्रशिक्षण सत्र होंगे।

क्या सिखाया जाएगा
प्रशिक्षण में गर्भसंस्कार की मूल अवधारणा, गर्भावस्था में आहार-विहार,योग,ध्यान, संगीत चिकित्सा,मानसिक स्वास्थ्य,प्रसव पूर्व परामर्श, प्रसूता एवं नवजात शिशु देखभाल सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कौन ले सकता है भाग
बीएएमएस,एमबीबीएस, बीएचएमएस,बीयूएमएस सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के स्नातक अभ्यर्थी इस कोर्स में भाग लेने के पात्र होंगे।

विमोचन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस दौरान डीन आयुर्वेद प्रो. महेंद्र कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो.राजाराम अग्रवाल, बोर्ड ऑफ स्टडीज चेयरमैन प्रो. गोविन्द प्रसाद गुप्ता,डीन रिसर्च प्रो.देवेन्द्र चाहर,उपकुलसचिव डॉ.मनोज अदलखा,प्रभारी अधिकारी मीडिया प्रो.दिनेश शर्मा,प्रो.रितु कपूर,होम्योपैथी महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.गौरव नागर,योग नेचुरोपैथी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा,सह-समन्वयक डॉ.आशा केपी, डॉ.हेमन्त कुमार मेनारिया,डॉ.दिव्या शर्मा,डॉ. सविता बिश्नोई सहित विभाग के संकाय सदस्य एवं स्नातकोत्तर अध्येता उपस्थित थे।

Related posts:

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026