Doordrishti News Logo

दो बाइक आमने सामने टकराई,एक की मौत

जोधपुर,दो बाइक आमने सामने टकराई,एक की मौत। शहर के निकट डांगियावास थाना क्षेत्र के पालासनी गांव की सरहद में दो बाइक के आमने सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने दूसरी बाइक पर सवार चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – चार साल से वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

डांगियावास पुलिस ने बताया कि रूडक़ली निवासी मंगूदास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता गिरधारीदास पुत्र चंद्रदास बाइक लेकर रूडक़ली से पालासनी गांव किसी काम से गए थे। वापिस पालासनी गांव से लौट रहे थे तब सामने से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। तेजी से आए युवकों ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता नीचे गिर गए। बाद में उन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। रिपोर्ट के अनुसार बाइक चालक ओमाराम और उसके साथ में हरचंद सवार था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026