Doordrishti News Logo

उत्तराखंड के युवाओं की एसयूवी पलटी एक की मौत,अन्य घायल

  • नागाणा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे
  • नील गाय आई सामने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तराखंड के युवाओं की एसयूवी पलटी एक की मौत,अन्य घायल। शहर के निकट झंवर स्थित चिरायों की ढाणी के पास में एसयूवी पलटी खाने से एक युवक की मौत हो गई और उसके कुछ साथी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया कि एसयूवी में सवार लोग उत्तराखंड से हैं और वे लोग नागाणा माताजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई थी। मामले में झंवर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई।

मथानिया और सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई चोरी

झंवर पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित जोडियाला निवासी विशेष नौटियाल पुत्र राधाकृष्ण की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई 31 वर्षीय शुभम नौटियान पुत्र बुद्धिसागर अपने कुछ साथियों संग नागाणा मंदिर दर्शन के लिए गया था। वापसी में यह लोग झंवर के चिरायों की ढाणी से निकल रहे थे। तब उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में उसका चचेरा भाई शुभम बुरी तरह घायल हो गया,जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। झंवर पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार कुछ अन्य भी चोटिल हुए है। गाड़ी छह सात लोग सवार थे।

You missed