मंडोर एक्सप्रेस में विदेशी यात्रियों का सामान चोरी

  • विदेशी नागरिकों के कोच में घुसे
  • विदेशी मुद्रा के साथ लगेज चुराया
  • तड़के जयपुर क्रॉस करने के बाद हुई घटना
  • प्रदेश के तमाम रेलवे स्टेशन पर भेजी सूचना
  • जोधपुर में बगैर नंबर की एफआईआर दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),मंडोर एक्सप्रेस में विदेशी यात्रियों का सामान चोरी।दिल्ली से चल कर जोधपुर आ रही मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार की तडक़े चोरी हो गई। विदेशी नागरिकों के कोच में यह वारदात हुई। देशी विदेशी पर्यटक एवं यात्रियों का सामान के साथ नगदी आदि सामग्री शातिर चुरा ले गए। सुबह जोधपुर पहुंचने पर यहां राजकीय रेलवे पुलिस थाने में प्राथमिकी दी गई।

पुलिस ने पांच अलग अलग प्रकरण दर्ज किए है।बगैर नंबरी एफआईआर लांच की गई है। प्रदेश के सभी छोटे बड़े रेलवे स्टेशन पर घटना को लेकर सूचना भेजी गई है।विदेशी नागरिकों के सामान के साथ विदेशी मुद्रा तक चोरी कर ली गई। प्रथम दृष्टया बताया जाता है कि जिस कोच में यह चोरी हुई उनकी दरवाजे खुल पड़े थे,जिससे चोरों को अंदर जाने में आसानी हो गई। पांच सात यात्रियों का सामान चोरी होना बताया जाता है।

सुबह जोधपुर पहुंची मंडोर एक्सप्रेस 
बुधवार की सुबह मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों ने अपना सामान संभाला तब वह नहीं था। इस पर यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों ने रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा मचाया। इसके बाद पुलिस ने यात्रियों से चोरी के सामान को लेकर जानकारी ली। इस दौरान कई यात्रियों की आंखों में आंसू थे और वे अपने खोए हुए सामान की तलाश में परेशान दिखाई दिए।

पीडि़त वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि चोर विदेशी यात्रियों के पासपोर्ट,विदेशी मुद्रा,लैपटॉप,गोल्ड ज्वैलरी और कीमती बैग तक ले गए। पीडि़ता का कहना है कि रातभर में उन्हें भनक तक नहीं लगी कि ट्रेन में चोरों ने सफर किया और उनका कीमती सामान ले उड़े। उनके मोबाइल फोन, पर्स और नकदी तक गायब हो चुकी थी।

जीआरपी थाने पहुंचे 
ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर पीडि़त यात्री जीआरपी थाने पर पहुंचे और वहां चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी की ओर से ट्रेन में सफर करने वाले आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और स्टेशन पर मौजूद सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

यह सामान चोरी होना अभी तक सामने 
चोरी हुए बैगों में लगभग दो लाख रुपये नकद,एक जोड़ी एप्पल एयर पोड्स और एक एप्पल पेंसिल भी थी।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक पहुंचे 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा भी मौके पर पहुंचे और पीडि़तों से बात की। विकास खेड़ा ने बताया कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल चोरी कैसे हुई इसको लेकर के जांच की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि फर्स्ट एसी में जीआरपी के पुलिस के कांस्टेबल होने बावजूद भी फर्स्ट एसी से चोरी होना अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है।

जयपुर भेजी जाएगी रिपोर्ट 
जोधपुर में जीआरपी थाने में जीरो नंबर के एफआईआर दर्ज की गई है। कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं और यह एफआईआर जयपुर जीआरपी को भेजी जाएगी।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026