Doordrishti News Logo

जोधपुर: निवेश के नाम पर धन दोगुना करने का झांसा देकर भागने वाले के खिलाफ दो और केस दर्ज

  • रातानाडा थाने में अब तक दस एफआईआर दर्ज हो चुकी
  • होटल में खाने का आयोजन कर बनाया था शिकार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: निवेश के नाम पर धन दोगुना करने का झांसा देकर भागने वाले के खिलाफ दो और केस दर्ज। शहर के रातानाडा स्थित दासपा हाउस में खोले गए एक कार्यालय पर निवेश के नाम पर धन दोगुना करने का झांसा देकर रुपए ऐंठ कर भागने वाले शातिर चीटरों के खिलाफ दो और प्रकरण अब दर्ज हुए है।

रातानाडा थाने में अब तक दस एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कोर्ट से मिले इस्तगासों पर पुलिस मामले दर्ज करने में जुटी है। कंपनी चलाने वाले बाद में कार्यालय बंद कर भाग गए। पीडि़तों को पता लगने पर अब धीरे-धीरे केस दर्ज कराए जा रहे हैं। पीडि़तों को एक होटल में बुलाकर खाना खिलाया गया फिर ठगी का शिकार बनाया गया था।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा स्थित बछराज का बाग निवासी लक्ष्मी गुप्ता पत्नी गौरव गांधी की तरफ से अब केस दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि किसी परिचित द्वारा ट्रेड इलेवन फायर डॉट कॉ के बारे में बताया गया। जिसका सेमिनार नवंबर 2023 और 11 फरवरी 2024 को शहर के एक होटल में रखा गया। उस कंपनी के सेमिनार में वह भी शामिल हुई। यह कंपनी शेयर मार्केट में रुपए लगाकर बड़ा मुनाफा दिलवाने की बात करती थी।

मंडोर एक्सप्रेस में विदेशी यात्रियों का सामान चोरी

इन बातों के झांसे में आकर लक्ष्मी ने कंपनी के पार्टनर्स ओम प्रकाश, वकील सिंह,जावेद अंसारी,मोहित सैनी से परिचित ने मिलवाया। चीटरों की बातों में आकर 26 फरवरी 2024 को 4.30 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए उसे कंपनी को ट्रांसफर कर दिए जिसका कार्यालय दासपा रातानाडा जोधपुर में था। आरोपियों ने कंपनी की एक वेबसाइट भी बना रखी थी जिसमें निवेश किए गए रुपए और आईडी को दिखाए गए। दूसरा केस न्यू पावर हाउस रोड स्थित इंद्रा विहार की रहने वाली रंजना डिकेंशन पत्नी जोसेफ डिकेंशन ने दर्ज कराया और अपने साथ हुई फ्रॉड की जानकारी दी।

कार्यालय बंद कर भागे 
निवेश के कुछ माह बाद तक तो कंपनी के ऑफिस और फोन पर आरोपियों से बातचीत होती रही लेकिन कुछ समय बाद जब पता चला कि ऑफिस बंद कर दिया गया है तब पीडि़तों अपने रुपए के बारे में पूछा तो कुछ समय में लौटने का आश्वासन दिया गया,लेकिन फिर वह पैसे कभी नहीं लौटाए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026