Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ओसियां तहसील क्षेत्र में चंडालिया गांव में रहने वाले एक युवक को किसी शातिर ने अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए उससे साढ़े नौ लाख रूपयों का गबन कर डाला। पीडि़त को पैसे दुगुने करने की मशीन का लालच दिया गया। पीडि़त ने अब पुलिस की शरण ली है। इसमें पुलिस अब संदिज्ध की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ओसियां थानाधिकारी बाबूराम डेलू ने बताया कि चंडालिया निवासी राजू राम पुत्र किसनाराम ने यह रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि भारत माला परियोजना में कालूराम नाम का एक व्यक्ति कार्य करता था, जो गांव गरौठा, तहसील सिकराय, जिला दौसा का रहने वाला है। वह उसके खेत के पास में ही अस्थाई रूप से रहता था और पड़ौस में रहने के कारण उससे जान पहचान हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

कालूराम ने बताया कि मेरे पास एक ऐसी मशीन है जिसमें रुपए डबल होते हैं, विश्वास में लिया तो मैंने उसे पहली बार में 15 हजार दिए। उसके झांसे में आकर पैसे डबल करवाकर लखपति बनने के चक्कर में मैंने उसे मशीन लाने के लिए बोला तो उसने कहा कि मशीन लाने का खर्चा लगेगा।

इस पर कुछ पैसे मैंने ई-मित्र से उसके खाते में डलवाए। फिर एक रात को वह एक मशीन लेकर आए और विश्वास कर मैंने 8 लाख एक व्यक्ति से उधार लिए और डेढ़ लाख रुपये मेरे घर पर थे, पूरे साढ़ेे नौ लाख रुपए उनको दे दिए। उसने पूरे पैसे मशीन में डालकर कहा कि पैसे इस मशीन में रखे हुए हैं, दो दिन बाद डबल हो जाएंगे मगर इसको छेडऩा मत। पीडि़त ने जब दिन बाद मशीन को खोला तो उसमें कुछ भी नहीं मिला। बाद में शातिर कालूराम ने अपना फोन भी बंद कर दिया। पुलिस अब मोबाइल नंबर से उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढें – शेरगढ़ में विद्युत व पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026