Doordrishti News Logo

38 वर्ष की गौरवमयी सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्ति

जोधपुर, पुलिस अधिकारी नाथूसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर की राजस्थान पुलिस में 38 वर्ष की गौरवमयी सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर उनका अभिनन्दन किया गया। सोजती गेट व्यापारी संस्था की ओर से अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि हमारे शहर के लाड़ले, जन-जन के हितैसी लोकप्रिय पुलिस अधिकारी नाथूसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर की राजस्थान पुलिस में 38 वर्ष गौरवमयी सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर सोजती गेट व्यापारी संस्था अध्यक्ष शिव कुमार सोनी,संरक्षक गोविंद खंडेलवाल, उपाध्यक्ष मूल चंद भाटी, विष्णु कुमार अरोड़ा, राजू मामनानी ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने उनके पुलिस सेवा की कार्य, ट्रैफिक सुधार के कार्य की सराहना करते हुए कोरोना वैश्विक महामारी के संकट के समय आमजन की सेवा को भी प्रसंसा की।

ये भी पढें – शेरगढ़ में विद्युत व पेयजल संकट को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: