Doordrishti News Logo

जोधपुर आए रामदेवरा के श्रीमूलयोगीराज

जोधपुर, श्रीमूलयोगीराज आश्रम रामदेवरा से लोकदेवता बाबा रामदेव कथा प्रवक्ता और लेखक श्रीमूलयोगीराज विशेष प्रायोजन से एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए। देवीलाल सुथार ने बताया कि उनके आगमन पर बाबा रामदेव भक्तों द्वारा राजस्थान आर्ट एंड कल्चर और फिल्म डायरेक्टर एसपी निंबावत (वैष्णव) के कमला नेहरू नगर स्थित निवास पर दक्षिण जोन के उपमहापौर किशन लड्ढा, हीरादेसर वैष्णव समाज के अध्यक्ष किशन वैष्णव, वार्ड 3 के क्षेत्रीय पार्षद अशोक चौहान, वार्ड 2 के पार्षद दलपत वैष्णव, वार्ड 6 पार्षद प्रत्याशी सत्यप्रकाश गौड़, वार्ड 36 पार्षद प्रत्याशी देवीलाल सुथार, पंकज जांगिड़, पुखराज वैष्णव, हीरालाल वैष्णव, भंवरलाल वैष्णव, आशुलाल वैष्णव, बाबुलाल सांखला, भागीरथ चौधरी, मुकेश चौधरी, महेश शर्मा, सागर चौधरी, चेतना वैष्णव, विक्रमसिंह और पप्पू भाट बंजारा की ओर से श्रीमूलयोगीराज का अभिनंदन किया गया। श्रीमूलयोगीराज ने बताया कि वे करीबन 45 वर्षों से रामदेव कथा कर रहे हैं और उनका मानना है कि करीबन 25 करोड़ बाबा के भक्त हैं, मगर अधिकांश भक्तों को बाबा रामदेव की संपूर्ण जानकारी नहीं है। इसलिए वे चाहते हैं कि रामायण और महाभारत की तरह बाबा रामदेव पर धारावाहिक बने जिसे देखकर भक्तों को संपूर्ण जानकारी मिले और उनके प्रति आस्था बढे। उन्होंने स्वंय द्वारा रचित करीबन दो हजार पृष्ठ का बाबा रामदेव ग्रंथ और स्वयं की परिचय पुस्तिका एसपी निंबावत को भेंट कर अतिशीघ्र धारावाहिक निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी और सभी भक्तों को आशीर्वचन दिया। डायरेक्टर एस पी निंबावत ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के संदर्भ में टीवी चैनल अधिकारियों से संपर्क साध लिया है और जल्द ही इसमें सफलता प्राप्त होगी।

Related posts:

टीन शेड पर चढ़ते श्रमिक गिरा मौत,युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

August 17, 2026

सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत

August 17, 2026

धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

August 17, 2026

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026