Doordrishti News Logo

सडक़ सुरक्षा माह

जोधपुर, शहर यातायात पुलिस की तरफ से इन दिनों सड़क़ सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मेडिकल कॉलेज रोड पर अभियान चलाया गया। लाउड स्पीकर से ना सिर्फ वाहन चालकों को जागरूक किया गया बल्कि हेलमेट और सीट बैल्ट नहीं लगाने वालों को गुलाब का फूल दिया गया।

यातायात पुलिस के एडीसीपी नाथूसिंह भाटी,निरीक्षक गोरधनराम, हैडकांस्टेबल हनुमानसिंह आदि ने मेडिकल कॉलेज रोड से 12वीं रोड चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के साथ कार चालकों को सीट बैल्ट लगाने के लिए समझाया गया। ताकि वे अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें। लाउड स्पीकर से लोगों को जागरूक करने के साथ कईयों को गुलाब का फूल दिया गया। आमजन ने भी यातायात नियमों की पालना के लिए पुलिस को आश्वासन दिया।

Related posts: