भदवासिया फल मंडी से लोडिंग टैक्सी चोरी
जोधपुर, शहर की भदवासिया फल मंडी में एक दुकान के पीछे से अज्ञात चोर लोडिंग टैक्सी चोरी कर ले गया। टैक्सी मालिक की तरफ से महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी स्थित मक्का मस्जिद तेलियों का मोहल्ला निवासी इस्माइल खां पुत्र रमजान खां की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह अपनी लोडिंग टैक्सी लेकर भदवासिया फ्रूट मंडी गया था। जहां दुकान नंबर 8 के पीछे अपनी लोडिंग टैक्सी को खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटा तो यह अपने स्थान पर नहीं मिली। पुलिस अब लोडिंग टैक्सी चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

