Doordrishti News Logo

24×7 रेंज नियंत्रण कक्ष ‘संजय’ का शुभारंभ

जोधपुर,24×7 रेंज नियंत्रण कक्ष ‘संजय’ का शुभारंभ।आम व्यक्ति की समस्या का तत्काल निदान के लिए रेंज पुलिस ने संवेदनशील पहल करते हुए 24×7 रेंज नियंत्रण कक्ष ‘संजय’ का शुभारंभ किया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तथा सातों दिन कार्य करेगा। पुलिस महानिरीक्षक स्वंय के मोबाइल नम्बर 24 घंटे जनता से रूबरू होने के लिए उपलब्ध रहेगा तथा इसकी मॉनिटरिंग पुलिस महानिरीक्षक स्वंय के द्वारा की जायेगी।

यह भी पढ़ें – आरोपी की प्रेमिका भी गिरफ्तार,दोनो पहुंचे हवालात

इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0291- 2650811,मोबाइल न. 9530441828, ईमेलआईडी pcrrangejodhpur@gmail.com तथा रेंज पुलिस महानिरीक्षक का नम्बर 8764872786 है। कोई भी व्यक्ति जोधपुर ग्रामीण,जैसलमेर,बाड़मेर, बालोतरा एवं फलौदी के इलाके में किसी भी आपराधिक गतिविधि, दुर्घटना,पुलिस संबंधी समस्या की सूचना सीधे रेंज नियंत्रण कक्ष में दे सकता है। इस नियंत्रण कक्ष में किसी भी अपराधी के ठिकाने,छुपने के स्थल की जानकारी दी जा सकती है। क्षेत्र में होने वाले किसी भी असामाजिक गतिविधियां अवैश शराब,मादक तत्वों का व्यापार,जुआ,सट्टा,अवैध हथियार इत्यादि की सूचना दी जा सकती है। प्राप्त सूचना पर कार्यवाही की मॉनिटरिंग सीधे पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा गठित विशेष टीम के माध्यम से किया जायेगा तथा यथा संभव पीड़ित को भी प्रगति की सूचना से अवगत कराया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर पीड़ितों से स्वंय पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार भी स्वंय रूबरू होंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: