Doordrishti News Logo

घरेलू गैस पाइप लाइन से गैस चोरी का आरोप

खराब मीटर लगा दिया

जोधपुर,घरेलू गैस पाइप लाइन से गैस चोरी का आरोप। पाइप लाईन से गैस सप्लाई करने करने वाली एक कंपनी के मैनेजर ने गैस मीटर खराब लगाकर गैस चोरी करने का मुकदमा बासनी थाने में दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन रद्द

बासनी थाने में दी रिपोर्ट में एजी एण्ड पी गैस कंपनी के डिप्टी मैनेजर प्रसन्नजीत भांजा पुत्र सुनिल भांजा ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि  बजरंग विहार क्षेत्र में रहने वाले बद्री पुत्र मांगीलाल चौधरी ने गैस कंपनी के लगाई गैस पाइप के घरेलू कनेक्शन में खराब मीटर लगाकर गैस चोरी करते पाया गया। उसके घर में तीन चार खराब मीटर मिले हैं। वह साल भर से उक्त मकान में किराए पर रहा है। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश उज्जैन का रहने वाला है। बासनी पुलिस ने प्रकरण में अब तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: