आरोपी की प्रेमिका भी गिरफ्तार,दोनो पहुंचे हवालात

  • वारदात में प्रयुक्त सामान जब्त करने के साथ किया कोर्ट में पेश
  • प्रेमिका की सांठगांठ आई सामने

जोधपुर,आरोपी की प्रेमिका भी गिरफ्तार,दोनो पहुंचे हवालात।शहर के निकट बोरानाडा स्थित आशीर्वाद नैनो मैक्स कॉलोनी में वृद्ध महिला की हत्या के आरोपी की प्रेेमिका यानी वृद्धा की पुत्रवधु को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में उसकी भूमिका भी सामने आने पर उसे गिरफ्तार किए जाने के साथ उसे भी आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया दिया गया है। आरोपी ने खून से सने जैकेट को घर जाकर धो दिया था। फिर ड्यूटी पर चला गया। वापिसी में अपनी पेंट और जुराबों को जो खून से सने थे उन्हें बोरानाडा क्षेत्र में ही किसी सूने स्थान पर जला दिए। पुलिस ने उस स्थान से राख को बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – आईटी एक्सपर्ट्स की सेवाएं लेकर साइबर क्राइम को करें नियंत्रित- मुख्यमंत्री

आरोपी से पुलिस ने अब उसकी जैकेट,टोपी,बाइक,वृद्धा का मोबाइल और की चेन में लगी शॉर्प वस्तु को बरामद किया। की-चेन में लगने वाली शॉर्प चीज से हत्या की गई थी। आरोपी की रिमाण्ड अवधि शुक्रवार को खत्म होने पर उसे फिर से कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। साथ ही वृद्धा की पुत्रवधु को भी कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया है। पूछताछ में उसकी सांठगांठ सामने आई है।

बोरानाडा थानाधिाकारी शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार को आरोपी राहुल पंवार की निशानदेही पर उसके दोस्त के पास रखे हुए वृद्धा के मोबाइल को बरामद किया था। आरोपी ने हत्या के बाद घर में खून लगे जैकेट को धो दिया था। पेंट और जुराबों को सूने स्थान पर जला दिया। उसकी राख को एकत्र किया गया है। हत्या के बाद वह देरी से काम पर गया था। वापिसी में वह बोरानाडा क्षेत्र में सूने स्थान पर गया जहां पेंट और जुराबों को जला दिया।

यह भी पढ़ें – नकली घी के संदेह में सैंपलिंग,दो मकानों में रेड

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद वृद्ध महिला का मोबाइल अपने साथ लेकर चला गया था। जिसे उसने अपने दोस्त को देकर कहा था कि इसकी स्क्रीन टूटी हुई है। जिसे कल ठीक करवाएंगे। दोस्त ने भी उसी का मोबाइल मानकर यारी दोस्ती में फोन अपने पास रख लिया था।

यह था मामला
गत सप्ताह आशीर्वाद नैनो मैक्स कॉलोनी में रहने वाली 60 साल की महिला संतोष पत्नी स्व.शिवसिंह की हत्या राहुल पंवार द्वारा कर दी गई थी। यह हत्या उसके पुत्रवधु से प्रेमप्रसंग के चलते हुई थी। जिसका पता वृद्धा संतोष को चल गया था। आरोपी राहुल पंवार ने वक्त घटना वृद्धा की पुत्रवधु के छोटे बेटे को ही टॉफी के रुपए देकर बाहर भेजा था। छोटा बच्चा बड़ी मां और दादी के पास ही रहता था। जबकि बड़ा बेटा पुत्रवधु के साथ रहता था। आरोपी राहुल बोरानाडा में फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात संतोष की पुत्रवधु से हुई थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews