केंद्रीय कारागार में देर रात चलाया सर्च अभियान
- चार्जर वायर मिला
- अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज
जोधपुर,जोधपुर केंद्रीय कारागार में देर रात 11 बजे से डेढ बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस और जेल प्रशासन की अचानक से हुई इस कार्रवाई में कैदियों में हड़कंप सा मच गया। हालांकि जेल में सर्च अभियान में पुलिस को कोई खास अवांछित वस्तु नहीं मिली। मगर एक लावारिश पड़ी चार्जर वायर को बरामद किया गया। इस पर अज्ञात कैदी या बंदी के खिलाफ रातानाडा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व नाजिम अली,एसीपी पूर्व देरावर सिंह,एसीपी सेंटर लाभूराम चौधरी,एसीपी प्रताप नगर प्रेम धणदे,बोरानाडा एसीपी जेपी अटल के साथ आठ दस पुलिस थानों के थानाधिकारी केंद्रीय कारागार में रात 11 बजे पहुंचे। यहां जेल प्रशासन के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने बैरक संख्या 14 के पास में चार्जर कोड को जब्त किया और अज्ञात शख्स के खिलाफ रातनाडा थाने में मामला दर्ज किया गया।
रात डेढ बजे तक जेल में विभिन्न बैरकों एवं वार्डो में ली गहन तलाशी में केवल पुलिस को एक चार्जर कोड ही मिल पाई।
कुछ दिन पहले आरएसी कंपनी प्लाटून कमाण्डर को पकडा था
जेल में गत दिनों आरएसी का कंपनी प्लाटून कमाण्डर एक बंदी को हीटर स्प्रिंग पहुंचाने आया था। जिस पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने वहां से दो पैकेट में 20 हीटर स्प्रिंग को जब्त किया था। कंपनी प्लाटून कमाण्डर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मगर पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं बताई। उसने एक बंदी को यह हीटर स्प्रिंग देते समय हाथ लगा था। आशंका है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

