Doordrishti News Logo

अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जॉच एवं दस्तावेज सत्यापन का अन्तिम अवसर

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जॉच एवं दस्तावेज सत्यापन का अन्तिम अवसर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 परीक्षा में वरीयता सूची के अनुसार अभ्यर्थियो की पात्रता जॉच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य 11 मार्च से मण्डल स्तर पर प्रारम्भ कर जोधपुर मण्डल के अनुपस्थित अभ्यर्थियों को प्रथम अवसर 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदान किया गया था। प्रदान किए गए प्रथम अवसर में भी अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता जॉच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए द्वितीय/अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

संभागीय संयुक्त निदेशक,स्कुल शिक्षा,जोधपुर हिम्मत सिंह तंवर ने बताया कि अनुपस्थित अभ्यर्थी 24 अप्रैल को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,सरदारपुरा, रोटरी सर्किल के पास,जोधपुर उपस्थित होकर पात्रता जॉच एवं दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं।

राजीविका की जमीनी हकीकत देखने पहुंचीं प्रियंका गोस्वामी

अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उनके रोल नम्बर के आगे अंकित निर्धारित दिनांक वार एवं स्थान का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाईट http://education.rajasthan.gov.in/secondary एवं बोर्ड की वेबसाईट www.rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड है।